जबलपुर, कृषि

कृषि और कृषि सहसंबंध विभागों की ए.पी.सी. फालोअप और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक का आयोजन आज

कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा कृषि और कृषि सहसंबंध विभागों की ए.पी.सी.फालोअप और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिये प्रत्येक माह का प्रथम व तृतीय सोमवार निर्धारित किया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में माह के प्रथम सोमवार  एक मार्च को शाम 4:30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में कृषि और कृषि सहसंबंध विभागों की ए.पी.सी.फालोअप और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा गत अक्टूबर माह में ली गई समीक्षा बैठक के कार्यवाही विवरण का पालन प्रतिवेदन और रबी 2020-21 की पूति व खरीफ-2021 की तैयारी के संबंध में संबंधित विभागों द्वारा प्रेजेंटेंशन दिया जायेगा। कलेक्टर श्री सुमन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को इस बैठक में जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।

विज्ञापन